पीले जोड़े और लाल दुपट्टे में निखरा दुल्हन सा रूप: शादी की रस्मों के बीच अनंत सिंह की बेटी शिवांगी ने किया पारंपरिक कुआं पूजन
बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह के घर इन दिनों शादी की शहनाइयां गूंज रही हैं और हर तरफ पारंपरिक रीति-रिवाजों की धूम है। आज उनकी छोटी बेटी शिवांगी सिंह अपने जीवन के नए सफर की शुरुआत करते हुए ऋषिकेश कुमार के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं।
विवाह के मुख्य समारोह से पहले शिवांगी ने पारंपरिक ‘कुआं पूजन’ की रस्म पूरी की। इस खास मौके पर पीली साड़ी और लाल दुपट्टे में सजी शिवांगी बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं, जहां उनके चेहरे पर दुल्हन वाला खास निखार साफ झलक रहा था। इस पारंपरिक रस्म की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग उन्हें खूब पसंद कर रहे हैं।