रायपुर: प्रकाश और उमंग के पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने लोकभवन (राजभवन) पहुंचकर राज्यपाल श्री रमेन डेका से शिष्टाचार मुलाकात की।
इस आत्मीय भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और प्रदेशवासियों की समृद्धि, सुख-शांति तथा खुशहाली की कामना की।