नई दिल्ली: दिल्ली स्थित आकाशवाणी भवन परिसर में कथित रूप से बिना अनुमति प्रवेश करने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत इंडिया गठबंधन (INDIA bloc) के कई नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।
यह शिकायत आकाशवाणी भवन प्रशासन द्वारा दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में सौंपी गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान नेताओं और उनके समर्थकों ने जबरन परिसर में प्रवेश किया। इस मामले में पुलिस से संबंधित नेताओं के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।