रायपुर : कृषक उन्नति योजना : उन्नत तकनीक से बढ़ेगा कृषि उत्पादन,सरकार की योजनाओं ने बढ़ाया किसानों का सम्मान

122

योजना के तहत मिली राशि से कोमल साहू ने कराया बोर, खरीदा भैंस

रायपुर, 09 दिसम्बर 2024

छत्तीसगढ़ में किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के उद्देश्य से कृषक उन्नति योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को उचित मूल्य पर उनकी फसल बेचने का मौका देना और कृषि के लिए उन्नत तकनीकों को बढ़ावा देना है। इसके माध्यम से धान की खरीद, आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग और नवीन कृषि तकनीकों में निवेश को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

धमतरी जिले के ग्राम भटगांव के किसान श्री कोमल साहू बताते हैं कि उनके द्वारा समर्थन मूल्य पर बेचे गए धान के एवज में उन्हें किसान उन्नति योजना के तहत एक लाख 51 हजार रूपये मिले। इस राशि से उन्होंने बोर खनन कराया और भैंस खरीदा। वे खुश होकर बताते हैं कि हम किसान तो काम करते ही हैं, पर योजना के तहत राशि के मिलने पर उन्हें खेती कार्य सहित अन्य सुविधाओं को बढ़ाने में मदद मिल रही है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुखिया श्री विष्णुदेव साय का  दिल से अभार व्यक्त किया। बता दें कि कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ 19,257 रुपये की आदान सहायता राशि प्रदान की जा रही है।

You may have missed