कन्नड़ एक्टर विजय राघवेंद्र की पत्नी की हार्ट अटैक की वजह से हुई मौत
कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर विजय राघवेंद्र की पत्नी की अचानक मौत हो गई। इस खबर से कन्नड़ इंडस्ट्री में शोक व्याप्त है। बताया जा रहा है कि विजय राघवेंद्र की पत्नी स्पंदना की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। वो छुट्टियां मनाने बैंकॉक गई हुई थीं, वहीं शॉपिंग से रूम लौटते वक्त एक्ट्रेस को दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
फैमिली के साथ छुट्टियां मना रही थीं स्पंदना
बैंकॉक में निधन होने की वजह से उनका पार्थिव शरीर आने में वक्त लग रहा है। कहा जा रहा है कि कल यानी मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर बेंगलुरु पहुंचेगा। बताया जा रहा है विजय राघवेंद्र की पत्नी स्पंदना फैमिली वेकेशन पर बैंकॉक गई थीं। अचानक मौत होने से एक्ट्रेस का परिवार सदमे में है।