गौरेला पेंड्रा मरवाही : जनजातीय गौरव स्मृति कार्यक्रम का आयोजन आईटीआई गौरेला में 22 अक्टूबर को

25

छत्तीसगढ़ के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, कला एवं अन्य क्षेत्रों में जनजातीय समुदाय का विशेष योगदान रहा है। जनजातीय समुदाय की भावनाओं के अनुरूप 5 अक्टूबर को रानी दुर्गावती जयंती से 15 नवंबर को भगवान बिरसामुण्डा जयंती तक जनजातीय गौरव स्मृति कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आईटीआई गौरेला के प्राचार्य ने बताया कि जनजातीय गौरव स्मृति कार्यक्रम का आयोजन शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गौरेला में आगामी 22 अक्टूबर को सुबह 10.30 बजे से होगा।

You may have missed