धूल के तूफान से मुंबई में मची अफरा-तफरी, पेट्रोल पंप पर गिरा बड़ा होर्डिंग

33

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली. धूल भरी आंधी के बाद बारिश भी शुरू हो गई. कई जगहों पर आंधी के कारण होर्डिंग हवा में उड़ गए.

नई दिल्ली: 

मुंबई(Mumbai) में तेज़ धूल भरी आंधी के बीच एक बिलबोर्ड के गिरने से सात लोग घायल हो गए. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस घटना में कुछ लोगों के फंसे होने की भी आशंका है. जानकारी के अनुसार यह होर्डिंग एक पेट्रोल पंप (Petrol pump) के सामने लगा हुआ था. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से तेज आंधी में यह बोर्ड गिर जाता है और कई लोग इसमें दब जाते हैं.  जानकारी के अनुसार घटना शाम 4.30 बजे मुंबई के घाटकोपर ईस्ट में हुई.