तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल के “मैं आतंकवादी नहीं हूं” संदेश पर BJP ने किया पलटवार

2

संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के साथ जेल में जो कुछ भी हो रहा है, आम आदमी पार्टी उसकी निंदा करती है। यह कृत्य एक तानाशाही है. इस कृत्य से अरविंद केजरीवाल को तोड़ने की मंशा है.

नई दिल्ली: 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल से भेजे एक संदेश में कहा है कि “मैं आतंकवादी नहीं हूं”. आप सांसद संजय सिंह ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा, “अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों और देश के लोगों के लिए एक संदेश भेजा है, जिनके लिए उन्होंने एक बेटे, एक भाई की तरह काम किया. उनका संदेश है, ‘मेरा नाम अरविंद केजरीवाल है, और मैं आतंकवादी नहीं हूं.’ वहीं अरविंद केजरीवाल के इस संदेश पर बीजेपी की प्रतिक्रिया भी आई है.