6 उपग्रहों के साथ PSLV-C56 को 30 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा

0
isro-1-1690182455

चंद्रयान-3 के सफल लान्च के बाद इसरो अब नया मिशन लॉन्च करने जा रहा है। इंडियन स्पेस रिसर्च सेंटर(ISRO) अब अपने अगले मिशन की तैयारी जुट गया है और वो जल्द ही अपने मिशन को अंजाम देने वाला है। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के मुताबिक, 30 जुलाई को 6 सह-यात्री सेटेलाइट के साथ PSLV-C56 मिशन लॉन्च करेंगी। न्यूज एंजेंसी के मुताबिक, इसरो ने कहा कि 6 सह-यात्री उपग्रहों के साथ PSLV-C56 को 30 जुलाई को सुबह 06.30 बजे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा।

इसरो के मुताबिक, PSLV-C56 को अप्रैल 2023 में लॉन्च किए गए सफल PSLV-C55 मिशन के समान, इसके कोर-अलोन मोड में कॉन्फ़िगर किया गया है। इस 360 किलोग्राम के सैटलाइट DS-SAR को 5 डिग्री झुकाव और 535 किमी की ऊंचाई पर निकट-भूमध्यरेखीय कक्षा (NEO) में लॉन्च किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *