5.5 तीव्रता के भूकंप से दहला चीन, 126 इमारतें गिरीं

0
12_09_2022-earthquake_in_china_23063441_144523329

पहले से ही बाढ़ और सूखे की मार झेल रहे चीन पर एक और बड़ी आपदा आ गई है। शनिवार रात को चीन भीषण भूकंप से हिल गया। यहां की 126 इमारतें भरभरा कर गिर गईं। 21 लोग घायल हुए हैं। साथ ही कई लोगों के मरने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि अभी तक मौतों की पुष्टि नहीं की गई है। बाढ़, सूखा और भूकंप तीनों की एक साथ मार पड़ने से चीन की जनता बेहाल हो गई है। लोग अपनी जिंदगी बचाने की चिंता में हरवक्त दहशत के साये में जीने को मजबूर हैं।

यह भूकंप चीन के पूर्वी हिस्सों में शनिवार देर रात आया। इस भूकंप की 5.5 तीव्रता मापी गई है। इसमें कम से कम 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं। साथ ही 126 इमारतें ढह गई हैं। इनमें कई गगनचुंबी इमारतें भी शामिल हैं। इसके मलबे में काफी संख्या में लोग दबे हो सकते हैं। भूकंप के बाद से स्थानीय प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं। चीन में एक साथ बाढ़, सूखा और अब आए भूकंप को ग्लोबल वॉर्मिंग और क्लाइमेट चेंज का प्रकोप माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *