हावर्ड विश्वविद्यालय की प्रोफेसर क्लाउडिया गोल्डिन को अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिया गया नोबल पुरस्कार

0
claudia-goldin

अल्फ्रेड नोबल की स्मृति में दिए जाने वाले नोबल प्राइज में एक और नाम जुड़ चुका है। अल्फ्रेड नोबल की स्मृति में आर्थिक विज्ञान के क्षेत्र में दिए जाने वाले स्वेरिजेस रिक्सबैंक पुरस्कार 2023 क्लाउडिया गोल्डिन को प्रदान किया गया है। बता दें कि क्लाउडिया को अमेरिकी अर्थव्यवस्था में महिलाओं पर उनके ऐतिहासिक काम पर किए गए शोध के लिए जाना जाता है। हार्वर्ड विश्वविद्यालय की प्रोफेसर क्लाउडिया गोल्डिन को श्रम बाजार में महिलाओं पर उनके शोध के लिए सोमवार को अर्थशास्त्र का नोबल पुरस्कार दिया गया है। इस बाबत द नोबल प्राइज ने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, “रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने ‘महिलाओं के श्रम बाजार के परिणामों के बारे में हमारी समझ को उन्नत करने के लिए’ क्लाउडिया गोल्डिन को अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में आर्थिक विज्ञान के क्षेत्र में स्वेरिगेस रिक्सबैंक पुरस्कार 2023 देने का निर्णय लिया है।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *