वॉशिंगटन के जंगलों में लगी भीषण आग, सैकड़ों प्रतिष्ठान जले

हवाई और कनाडा के जंगलों में लगी हफ्तों से भीषण आग बुझी भी नहीं कि इधर अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में भी भयानक आग लग गई है। यह आग पूर्वी वॉशिंगटन के जंगलों में लगी है। इससे भारी नुकसान हुआ है। फायर विभाग आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। आग बुझाने के लिए हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है। मगर अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। यह तेजी से जंगल से शहर की ओर बढ़ रही है। पूर्वी वाशिंगटन में जंगल में आग से एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 185 ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। आग के कारण कई दर्जन अन्य प्रतिष्ठानों के और जलने की खबर है।