राष्ट्रीय खेल दिवस: मेजन ध्यानचंद कहें या हॉकी के जादूगर, आज उनकी 118वीं जयंती

0
sports-day-1693272820

मेजन ध्यानचंद कहें या हॉकी के जादूगर कहें या फिर दद्दा बोलें यह सभी वाक्य उनके लिए पर्यायवाची हैं। देश में हर साल उनकी जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (अब प्रयागराज) जिले में हुआ था। आज उनकी 118वीं जयंती पर एक बार फिर से देश उन्हें याद कर रहा है। इस बार का मौका काफी खास इसलिए हो जाता है क्योंकि हाल ही में एक महीने में भारत ने खेल की दुनिया में काफी कुछ खास किया है। राष्ट्रीय खेल हॉकी की टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीती, भारतीय फुटबॉल टीम ने सैफ कप जीता, नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग के बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्णिम इतिहास रचा और शतरंज की दुनिया में युवा रमेशबाबू प्रज्ञाननंदा ने सभी को गौरवान्वित किया। मेजर ध्यानचंद को इससे अच्छी श्रद्धांजलि उनकी 118वीं जयंती पर इन सभी उपलब्धियों से बढ़कर क्या ही हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *