प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे ISRO मुख्‍यालय, वैज्ञानिकों से की मुलाकात

0
pm-modiiog-103078347

बेंगलुरु: प्रधानमंत्री मोदी बेंगलुरु पहुंच गए हैं. यहां ISRO टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में चंद्रयान-3 मिशन में शामिल ISRO टीम के वैज्ञानिकों से उन्‍होंने मुलाकात की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरु में ISRO मुख्‍यालय पहुंचे और यहां उन्‍होंने चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों से मुलाकात की. यहां इसरो कमांड सेंटर में पीएम मोदी को वैज्ञानिकों ने पूरा चंद्रयान मॉडल दिखाया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरु में ISRO मुख्‍यालय पहुंचे और यहां उन्‍होंने चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों से मुलाकात की. यहां इसरो कमांड सेंटर में पीएम मोदी को वैज्ञानिकों ने पूरा चंद्रयान मॉडल दिखाया. उन्हें चंद्रयान-3 मिशन के निष्कर्षों और प्रगति के बारे में जानकारी भी दी गई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो प्रमुख को गले लगाकर पीठ थपथपाई. उसके बाद इसरो प्रमुख ने प्रधानमंत्री को चंद्रयान-3 की प्रोसेस के बारे में बताया. इसरो प्रमुख ने पीएम मोदी को यह भी बताया कि चंद्रयान-3 कैसे चांद पर उतरा, उसके बाद वो रोवर प्रज्ञान कैसे काम करेगा. प्रधानमंत्री ने सारी चीजों को समझा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *