पाकिस्तान में नौसेना का हैलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

पाकिस्तान से बड़ी खबर आ रही है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी नौसेना का एक हैलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हादसे में सभी अधिकारियों की मौत की खबर है जो उस हैलिकॉप्टर में बैठे हुए थे। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की नौसेना का यह हैलिकॉप्टर सोमवार 4 सितंबर को अपनी नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। इस दौरान उड़ान भरने के बाद यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इससे उसमें सवार सभी अधिकारियों की मौत की खबर है। यह घटना दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के तटीय शहर ग्वादर में हुई। अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है।