नोएडा और गाजियाबाद के कई गांवों में हिंडन नदी के उफान के बाद भरा पानी 

0
le7c3gu_hindon_625x300_24_July_23

देश के तमाम हिस्सों में बाढ़ और बारिश की वजह से बुरा हाल है। इस बाढ़ की चपेट में दिल्ली-एनसीआर भी है। दिल्ली में यमुना का खतरा अभी भी कम नहीं हुआ है और उसका वर्तमान वाटर लेवल 205.45 है। वहीं नोएडा और गाजियाबाद के कई गांव भी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं क्योंकि इन गांवों में हिंडन नदी के उफान के बाद पानी भर गया है।

दिल्ली में यमुना का स्तर सोमवार रात 9 बजे 206.04 मीटर था। सोमवार सुबह 7 बजे नदी का जलस्तर 206.56 मीटर तक पहुंच गया था। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) द्वारा सोमवार को रात 8:30 बजे जारी नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार, पुराने रेलवे ब्रिज पर जल स्तर आज सुबह 1 बजे से 3 बजे के बीच 205.75 मीटर होने की उम्मीद जताई गई थी। उसके बाद, इसमें कमी होने की संभावना जताई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *