नीतीश कुमार को बनाया जा सकता है विपक्षी गठबंधन का संयोजक

0
nitish-kumar-1692950117

2024 के लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ एनडीए को मात देने के लिए बनाए गए विपक्षी दलों के गठबंधन को लेकर बड़ी खबर आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार को विपक्षी खेमे ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल एनक्लूसिव अलायंस’(I-N-D-I-A) का संयोजक बनाया जा सकता है। वहीं विपक्षी गठबंधन का कुनबा भी बढ़ सकता है। शेतकारी संगठन भी मुंबई में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होगा। इसके साथ ही कुछ अन्य दल भी हैं जो इस कुनबे का हिस्सा बनना चाहते हैं।

जानकारी के मुताबिक असम की तीन पार्टी, पूर्वी राज्यों की दो पार्टी, महाराष्ट्र की  एक पार्टी और एक उत्तर प्रदेश की एक पार्टी विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल होना चाहती है। मुंबई में होने वाली मीटिंग में इन पार्टियों को शामिल करने पर चर्चा होगी। सूत्र के मुताबिक मुंबई मीटिंग में संयोजक पद पर चर्चा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *