नाइजीरिया में उत्तरी इलाकों में सशस्त्र उग्रवादियों ने घात लगाकर हमला किया

नाइजीरिया के उत्तरी इलाके में सशस्त्र उग्रवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले और हैलिकॉप्टर एक्सीडेंट में 36 नाइजीरियाई सैनिकों की मौत हो गई। नाइजीरियाई सेना ने गुरुवार को कहा कि उत्तरी क्षेत्र में सशस्त्र गिरोह के साथ संघर्ष के दौरान उग्रवादियों ने घात लगाकर हमले किए।
बंदूकधारियों की इलाके में बढ़ रही ताकत
स्थानीय निवासियों ने मीडिया को बताया कि सप्ताह की शुरुआत में हुई झड़पों के बाद नाइजर राज्य के वुशीशी जिले में सशस्त्र गिरोहों ने हेलीकॉप्टर को मार गिराया था। इससे देश के सबसे बुरी तरह प्रभावित उत्तरी क्षेत्र में बंदूकधारियों की बढ़ती ताकत के बारे में विश्लेषकों की चेतावनियां गूंज उठीं। रक्षा प्रवक्ता मेजर जनरल एडवर्ड बुबा ने संवाददाताओं को बताया कि सैनिक सोमवार को नाइजर राज्य में एक “आक्रामक अभियान” चला रहे थे, तभी सशस्त्र गिरोहों ने उन पर घात लगाकर हमला कर दिया।