चंद्रयान-3 जहां उतरा वह ‘शिव शक्ति’ नाम से जाना जाएगा

0
untitled-design-2023-08-26t083134-1693019413

बेंगुलुरु : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के कमांड सेंटर में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर जिस जगह पर उतरा है उसे अब शिव-शक्ति के नाम से जाना जाएगा जबकि जिस जगह पर चंद्रयान-2 ने अपना पदचिन्ह छोड़ा उसे तिरंगा नाम से जाना जाएगा।

पीएम मोदी ने इसरो के कमांड सेंटर पहुंचने पर वैज्ञानकों को इस सफलता पर बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान यह ऐलान किया कि चंद्रयान-3 का लैंडर जिस जगह पर उतरा है उसका प्वाइंट का नाम शिव शक्ति होगा। उन्होंने कहा कि शिव में मानवता के कल्याण का संकल्प समाहित है और शक्ति से हमें उन संकल्पों को पूरा करने का सामर्थ्य मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *