इसरो की टीम को बधाई देने बेंगलुरू जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी

चंद्रयान 3 चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंड कर चुका है। इसरो के वैज्ञानिकों का यह प्रयास रंग लाया। इससे पहले चंद्रयान के दो मिशन असफल हो गए थे। चंद्रयान 3 ने 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर लैंड किया था। दुनियाभर से भारतीय वैज्ञानिकों को बधाई दी गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश को संबोधित किया। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब चंद्रयान 3 की सफलता के बाद इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात करने वाले हैं।
इसरो के वैज्ञानिकों से मिलेंगे पीएम नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की टीम को बधाई देने के लिए शनिवार सुबह बेंगलुरु आएंगे। मोदी इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) में एक घंटा रुकेंगे और इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात करेंगे। चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल बुधवार शाम को जब चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरा, उस समय मोदी जोहानिसबर्ग में थे और वह आईएसटीआरएसी में मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (एमओएक्स) में इसरो टीम के साथ डिजिटल तरीके से जुड़े थे।