असम में बाढ़ की गंभीर स्थिति, नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं

0
v6hhb2lg_assam-flood_625x300_14_June_23

सीडब्ल्यूसी के बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में ब्रह्मपुत्र सहित कई अन्य नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं. पिछले कुछ दिनों से समूचे राज्य में लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण बाढ़ की पहली लहर आई है और बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं.

सीडब्ल्यूसी के बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में ब्रह्मपुत्र सहित कई अन्य नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं. पिछले कुछ दिनों से समूचे राज्य में लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण बाढ़ की पहली लहर आई है और बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार तक राज्य के 10 जिलों में 37,535 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए.

गुवाहाटी में भूस्खलन से एक व्यक्ति की मौत हुई है. हालांकि, बाढ़ के कारण राज्य में अब तक किसी की जान जाने की कोई सूचना नहीं है. अधिकारियों के मुताबिक, राज्यभर से तटबंधों के क्षतिग्रस्त होने या टूटने की जानकारी मिली है. साथ ही विभिन्न हिस्सों में बड़े पैमाने पर भूमि कटाव भी हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *