फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने मुंबई के एनडी स्टूडियो में की खुदकुशी

0
02_08_2023-nitin_desai_suicide__23489178

 हिंदी सिनेमा जगत से दुखद खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने बुधवार की सुबह मुंबई के एनडी स्टूडियो में खुदकुशी कर ली। नितिन एक्टर, फिल्ममेकर, आर्ट डिजाइनर, सेट डिजाइनर व प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में दुनियाभर में फेमस थे। नितिन देसाई ने ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘लगान’, ‘देवदास’, ‘जोधा अकबर’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी फिल्मों का सेट डिजाइन किया था। उन्हें चार बार बेस्ट आर्ट डायरेक्शन के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक नितिन देसाई कल रात 10 बजे अपने कमरे में चले गए थे। आज सुबह काफी देर तक वो बाहर नही आए थे। तभी उनके बॉडी गार्ड और दूसरे लोगो ने दरवाजा खटखटाया पर दरवाजा किसी ने नहीं खोला। खिड़की से देखा गया तो नितिन देसाई का शव पंखे से लटका हुआ था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस ने शव को उतारा है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *